माधुरी दीक्षित पर टूटा दुखों का पहाड़, मां स्नेहलता दीक्षित का हुआ निधन

Edited By suman prajapati, Updated: 12 Mar, 2023 11:14 AM

madhuri dixit mother snehlata dixit passed away

इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां स्नेहलता दीक्षित का 12 मार्च को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। हालांकि, उनकी मौत के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। रविवार दोपहर करीब 3 बजे वर्ली श्मशान...

बॉलीवुड तड़का टीम. इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां स्नेहलता दीक्षित का 12 मार्च को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। हालांकि, उनकी मौत के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। रविवार दोपहर स्नेहलता का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

PunjabKesari

 

माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता का निधन आज सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर हुआ। उनका अंतिम संस्कार वर्ली श्मशान भूमि में दोपहर 3.40 पर किया जाएगा।

PunjabKesari

 

एक्ट्रेस माधुरी अपनी मां के बेहद करीब थीं। ऐसे में उन्हें खोने से वह बुरी तरह टूट गई हैं। वह अक्सर अपनी मां स्नेहलता के साथ सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर करती रहती थीं।

 

जून 2022 में, माधुरी ने सोशल मीडिया पर अपनी मां जन्मदिन पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की थी और लिखा था-'हैप्पी बर्थडे आई! कहते हैं मां बेटी की दोस्त होती है। आपकी ओर से मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार रहा है। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करती हूं।"

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!